प्रधान जी के बारे में
- ग्राम पंचायत गालन्द के वर्तमान प्रधान जी का नाम श्री संजय प्रधान जी है |
- प्रधान जी की आयु 45 वर्ष है |
- प्रधान जी की कार्य करने की प्रबंधन क्षमता और कुशलता सराहनीय है |
- प्रधान जी ने ग्रामवासियों के साथ समन्वय स्थापित कर काफी विकास कार्य गाँव गालन्द में कराये हैं |
- प्रधान जी की सकारात्मक सोच के परिणाम स्वरूप ग्राम पंचायत गालन्द की सभी गलियों को स्ट्रीट लाइट्स से प्रकाशमय कर दिया गया है |
और भी बहुत से विकास कार्य जैसे पंचायत सचिवालय निर्माण ,खेल मैदान , रास्तों का निर्माण ,अमृत सरोवर,चौपाल, अस्पताल की मरम्मत, सरकारी स्कूल में पार्क निर्माण कार्य, पुस्तकालय निर्माण , पार्क आदि को नक्शे से धरातल पर उतारने का कार्य प्रधान जी श्री संजय प्रधान जी ने ग्रामवासियों के आशीर्वाद और सहयोग से सम्पूर्ण किया है|
